Tuesday, 9 June 2026
पंजाब के युवक की विदेश में दर्दनाक मौत  मंदिर विवाद में हमले के बाद गई जान - परिवार में मची चीख-पुकार

पंजाब के युवक की विदेश में दर्दनाक मौत मंदिर विवाद में हमले के बाद गई जान - परिवार में मची चीख-पुकार

पंजाब के युवक की विदेश में दर्दनाक मौत

मंदिर विवाद में हमले के बाद गई जान - परिवार में मची चीख-पुकार

कपूरथला - बी बी आई  टी डेस्क 

पंजाब के एच युवक की जर्मनी में मौत होने की खबर है।  मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय युवक राजविंदर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला कपूरथला के गांव रामगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजविंदर 10 साल पहले जर्मनी गया था और वहां का नागरिक बन चुका था। जानकारी मुताबिक हरियाणा के कुछ युवकों का जर्मनी के मंदिर के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हो गया है और राजविंदर सिंह इस विवाद को सुलझाने के लिए वहां गया था। इसी बीच, हरियाणा के लड़कों ने चार युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें राजविंदर सिंह को सिर में गंभीर चोट आई। राजविंदर सिंह को दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही राजविंदर के घर में मातम छा गया है और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Published on: 09 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111