पंजाब के युवक की इंग्लैंड में ब्रेन अटैक से मौत
समाना में शोक, माता पिता का बुरा हाल
सरकार से शव समाना लाने की गुहार
समाना - बी बी आई टी न्यूज
पंजाब के युवक की इंग्लैंड में ब्रेन अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय रविंद्र कुमार, पुत्र कमलेश कुमार, निवासी इंद्रापुरी, स्टेट बैंक स्ट्रीट, समाना के रूप में हुई है जो रोजी रोटी कमाने के लिए विदेश गया।
बताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार करीब 4 साल पहले बेहतर रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गया था। वहां अचानक उसे ब्रेन अटैक आया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह करीब 2 दिन तक अस्पताल में उपचाराधीन रहा, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
वहीं बेटे की मौत की जानकरी मिलते ही घर में मातम छा गया है और माता-पिता का रोकर बुरा हाल हो गया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों ने बेटे के शव को पंजाब लाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।