Friday, 7 August 2026
पंजाब के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

पंजाब के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

पंजाब के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

मृतक युवक कैलिफोर्निया में ट्रक ड्राइवर था

नई दिल्ली/कैलिफोर्नया - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब के विदेश गए युवकों की मौत की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक युवक की पहचान खुशकरनदीप सिंह के रूप में हुई है जो पटियाला जिले के निकट स्थित गांव अतला का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि खुशकरनदीप पांच साल पहले अमेरिका गया था। वह कैलिफोर्निया में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। परिवार के मुताबिक 30 जुलाई के बाद से उनका संपर्क टूट गया था और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिवार की शिकायत के बाद कैलिफोर्निया पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसकी लाश एक सुनसान और जंगल वाले इलाके से बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में अमेरिकी पुलिस का मानना है कि खुशकरनदीप सिंह को उनकी गाड़ी में सफर के दौरान निशाना बनाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

Published on: 07 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111