Thursday, 19 November 2026
पंजाब की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई विचार-विमर्श एवं चर्चा

पंजाब की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई विचार-विमर्श एवं चर्चा

विधानसभा चुनाव 2027 

जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र

पंजाब की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई विचार-विमर्श एवं चर्चा

जालन्धर। एस एन एन 

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव श्री अनिल सच्चर के कार्यालय में एक विशेष मुलाकात के दौरान पंजाब की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श और चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अश्वनी गर्ग एवं श्री जगमोहन वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र सहित पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, चुनावी माहौल तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बिग बाॅस इण्डिया टूडे – हिन्दी न्यूज चैनल के मुख्य संपादक श्री रमेश महेन्द्रू भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए विभिन्न राजनीतिक पहलुओं को समझने एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विचार साझा किए।

Published on: 07 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111