पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रवादी पार्टी - नवजोत कौर सिद्धू
पंजाब के किसानों को देंगे अफीम की खेती करने की अनुमति,
पंजाब (चण्डीगढ़) - पॉलिटिकल ब्यूरो
देश के पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की व कहा कि भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी पंजाब में अपने बलबूते 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनायेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को अफीम की खेती करने की अनुमति देगी,जबकि अब अफीम को अन्य प्रदेशों से लेकर आते है। इससे उनके पास अपनी आय को बढ़ने का अच्छा मौका होगा।
कैबिनेट में अनुभवी व ईमानदार लोगो को जगह दी जायेगी । चुने गए विधायको मे से जिस विभाग से संबंधित उन्हें जानकारी होगी, उन्हें उसी विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा।