Friday, 17 April 2026
पंजाब के पठानकोट में नशे के विरुद्ध पैदल मार्च

पंजाब के पठानकोट में नशे के विरुद्ध पैदल मार्च

ड्रग्स न सिर्फ किसी एक इंसान की जिंदगी बर्बाद करती हैं, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता भी असर - गुलाब चंद कटारिया

पंजाब (पठानकोट) - ब्यूरो चीफ 

 पठानकोट में नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला और लोगों को जागरूक किया। जिसका नेतृत्व पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता अश्वनी शर्मा और अन्य नेता भी  मौजूद रहे। गवर्नर पंजाब  ने युवा पीढ़ी को ड्रग्स से दूर रहने का मैसेज दिया और समाज से एक साथ आकर इस बुराई के खिलाफ लड़ने की अपील की।

गवर्नर ने कहा कि ड्रग्स न सिर्फ किसी एक इंसान की जिंदगी बर्बाद करते हैं, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी असर डालते हैं। इसलिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इस कैंपेन में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बार्डर के इलाकों में 13-14 दिनों की पैदल यात्रा कर लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि पठानकोट नशा मुक्ति में सबसे आगे चल रहा है। ग्रामीण कमेटियां भी नशा मुक्ति में सहयोग दे रही हैं और इसमें सभी की तरफ से अच्छा फीडबैक मिल रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब राज्य पूरी तरह नशा मुक्त हो जाएगा।

आखिर में, गवर्नर ने कहा कि वह राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और ड्रग्स को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार और प्रशासन का साथ दें ताकि पंजाब को फिर से खुशहाल और नशा-मुक्त बनाया जा सके। वॉक के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी उनके साथ शामिल हुए और पंजाब को नशा-मुक्त करने की शपथ ली

Published on: 17 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111