पंजाब के राज्यपाल से मिले पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़
भगवंत मान को मुख्यमन्त्री पद से हटाने की मांग
चण्डीगढ़ - बिग बॉस इंडिया टूडे ब्यूरो
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर विधानसभा में आने का आरोप लगा है, इस बीच बीजेपी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बदलने की मांग उठाई।
बीजेपी नेताओं ने मान के व्यवहार पर सवाल उठाए और उन्हें डी-एडिक्शन सेंटर भेजने की भी मांग की।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित तौर पर शराब पीकर सदन में आने को लेकर सियासत में हंगामा जारी है। पंजाब बीजेपी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने राज्य का मुख्यमंत्री बदलने की मांग की।
बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल के सामने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ कर रहे थे और उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और पूर्व सांसद परनीत कौर समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।