पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चार दिवसीय दौरं पर बेंगलुरु रवाना
विपश्यना ध्यान शिविर में लेंगे हिस्सा
बेंगलुरु- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अकाल तख्त द्वारा ' गुरू दोखी ' घोषित किया गया है। इसी विवाद के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चार दिन के विपश्यना ध्यान शिविर में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। उनके दौरे को लेकर विपक्ष के नेता राज्य के हालात का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब भगवंत मान बेंगलुरु में किसी स्वास्थ्य या ध्यान कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एक निजी वेलनेस सेंटर में आयोजित ध्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे और सोमवार तक पंजाब लौटने की संभावना है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को चार दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए।भगवंत मान का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वह हाल ही में सामने आए एक विवादित वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं. इसी विवाद के बीच अकाल तख्त ने उन्हें 'गुरु दोखी' घोषित किया था.