Thursday, 7 May 2026
पंजाब के खरड़ में ई डी की रेड,नोटो से भरा बैग घर से बाहर फेंका

पंजाब के खरड़ में ई डी की रेड,नोटो से भरा बैग घर से बाहर फेंका

पंजाब के खरड़ में ई डी की रेड,नोटो से भरा बैग घर से बाहर फेंका

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा देशभर में कई जगहों पर हाई-प्रोफाइल छापेमारी

चण्डीगढ़ - ब्यूरो 

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा देशभर में कई जगहों पर हाई-प्रोफाइल छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इनमें पंजाब के खरड़/मोहाली में एक बड़ी कार्रवाई भी शामिल है, जहां एक रिहायशी इमारत से नकदी से भरा बैग बाहर फेंके जाने की खबर है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन घोटाले से जुड़े मामले में ई डी की बड़ी छापेमारी जारी है।

ई डी की टीमें खरड़ के छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स में तलाशी अभियान चला रही हैं। जानकारी  के अनुसार छापेमारी के दौरान एक ऊंची इमारत से ₹500 के नोटों से भरा बैग नीचे फेंका गया, जिसे बाद में सुरक्षा कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया।

खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किसके घर ई डी द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Published on: 07 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111