Tuesday, 9 June 2026
पंजाब के अमृतसर में डी सी पी कार्यालय में अचानक चली गोली

पंजाब के अमृतसर में डी सी पी कार्यालय में अचानक चली गोली

पंजाब के अमृतसर में डी सी पी कार्यालय में अचानक चली गोली

एक पुलिस कर्मी घायल, उसे तुरंत अस्पताल करवाया गया  दाखिल

अमृतसर  - बी बी आई  टी डेस्क 

पंजाब के जिला अमृतसर के डिप्टी कमीश्नर आफ पुलिस ऑफिस की असलहा ब्रांच में उस समय हड़कंप मच गया जब 30 बोर की पिस्तौल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के डी सी पी ऑफिस की असलहा ब्रांच में एक लाइसेंसी पिस्तौल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। इस हादसे में एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए वहां पहुंचा था। नियमानुसार हथियार की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 30 बोर की पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। पुलिसकर्मी हथियार की जांच कर रहा था, तभी पिस्तौल से फायर हो गया। गोली सामने कुर्सी पर बैठे नारायण दास को जा लगी। गोली लगते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घायल कर्मचारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

Published on: 08 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111