पंजाब बिजली विभाग का सुपरिटेंडेंट 15000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
गुरदासपुर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरों ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सुपरिटेंडेट को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायत कर्ता पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड का निष्कासित जूनियर इंजीनयर है और वह पिछले डेढ वर्ष से गुरदासपुर स्थित लेखा विभाग में चक्कर लगा रहा था और वहां पर सुपरिटेंडेंट पद पर तैनात अमृतपाल सिंह ने तंग कर रखा था। शिकायत कर्ता का विभाग के पास महंगाई भत्ता और वेतन फिक्सशेसन का अभी बकाया था उक्त सुपरिटेंडेंट उससे बकाया राशि के भुगतान के लिए 15000 रूपए रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत कर्ता ने अमृतपाल सिंह की सारी बात अपने फोन में रिकार्ड कर ली और अमृतसर विजिलेंस कार्यालय में शिकायत कर दी। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के लेखा विभाग के सुपरिटेंडेंट अमृतपाल सिंह को 15000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
अमृतपाल सिंह पर विजिलेंस ब्यूरों ने केस दर्ज कर दिया और अब अग्रिम कारवाई की जा रही है।