Tuesday, 9 June 2026
पंजाब भाजपा को भारी झटका - महासचिव जगमोहन सिंह राजू ने दिया इस्तीफा

पंजाब भाजपा को भारी झटका - महासचिव जगमोहन सिंह राजू ने दिया इस्तीफा

पंजाब भाजपा को भारी झटका - महासचिव जगमोहन सिंह राजू ने दिया इस्तीफा

पंजाब (लुधियाना) - बी बी आई टी न्यूज 

पंजाब की राजनीति में भाजपा को भारी झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने पंजाब बीजेपी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने 5 जून को संगठन मंत्री को पत्र भेजा था, जिसे अब उन्होंने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया है।.

डॉक्टर राजू ने  पिछले चार वर्षों के दौरान उन्होंने पार्टी में उपाध्यक्ष और महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई और यह अनुभव उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। बताया जा रहा है कि केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।

गौर हो कि डॉक्टर जगमोहन सिंह राजू एक प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे है और 2022 में प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देकर एक राजनेता बने थे ।

Published on: 07 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111