Tuesday, 9 June 2026
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात

ब्यास - रमेश महेन्द्रू

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सम्माननीय प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की। हाल ही में केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस दौरान सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब की तरक्की, खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए बाबा जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश की बेहतरी, सामाजिक सद्भाव और लोगों की भलाई को लेकर भी चर्चा की गई।

सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की उन्नति और लोगों की सेवा के लिए सभी के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। वहीं बाबा जी से प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

Published on: 30 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111