पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का जालन्धर में भव्य स्वागत
पंजाबें 2027 में कमल खिलेगा और भाजपा की बनेगी सरकार - केवल सिंह ढिल्लों
जालन्धर - रमेश महेन्द्रू
भाजपा पंजाब के नये प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद केवल सिंह ढिल्लों जालन्धर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पहूंचे। उनका मनोरंजन कालिया ने भव्य स्वागत किया जबकि उस समय वहां पर पूर्व मेयर राकेश राठौर सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे। भाजपा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने निकाय चुनावों के नतीजों पर सवाल उठाते हुए मतगणना में पंजाब सरकार पर धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन विरोधियों को चौंका देने वाला होगा और पंजाब में कमल खिलेगा। उन्होने कहा कि 2027 में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार भी बनायेगी।
ढिल्लों के जालंधर पहुंचने पर पार्टी नेताओं में नया जोश देखने को मिला। नए प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों पर रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में सरकार बनाने और ‘कमल खिलाने’ के लिए वे समाज के सभी वर्गों और नेताओं को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी में एकजुटता उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विपक्षी दलों और राजनीतिक विश्लेषकों पर निशाना साधते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि भाजपा पंजाब में महज एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे भ्रम में हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन इतना मजबूत और ऐतिहासिक होगा कि विरोधी दल चौंक जायेंगे।