ओमान में भारतीय झंडे वालेे एस वी विराट 1 का बचाव अभियान सम्पन्न
14 क्रू मेंबर्स का बचा लिया गया और वह मुम्बई वापिस आ रहे हैं
नई दिल्ली - बी बी आई टी डेस्क
ओमान में भारतीय दूतावास ने बताया है कि "भारतीय झंडे वाले एमएसवी विराट 1 का बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सभी 14 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है और वे अभी जबल अली 9 पर सवार होकर मुंबई जा रहे है।. क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और उनकी सेहत अच्छी है।
कुछ देर बाद भारतीय दूतावास ने लिखा, ''एक बेहतरीन और निरंतर बचाव अभियान के ज़रिये एमएससी विराट-1 के 14 चालक दल के सदस्यों में से 11 को बचा लिया गया है. उन्हें एमवी जबल अली-9 पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।
दूतावास ने एक और पोस्ट कर जानकारी दी थी कि जहाज़ का इंजन ख़राब हो गया था. हालंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जहाज़ डूब गया है। लेकिन बीबीसी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
दूतावास ने लिखा था, "जानकारी के मुताबिक़, जहाज़ में इंजन ख़राब हो गया था, जिसके बाद चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित रूप से एक लाइफराफ्ट (रेस्क्यू बोट) में भेज दिया गया।
इस बीच, ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारतीय नागरिक निशांत उइरतानाथन का मेडिकल जटिलताओं की वजह से निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर वर्तमान तुकम बंदरगाह पर स्थित एमटी सेलेस्टियल जहाज़ पर रखा हुआ है।