Tuesday, 9 June 2026
ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई रणनीतिक नीति स्मार्ट पावर का उदाहरण

ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई रणनीतिक नीति स्मार्ट पावर का उदाहरण

ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई रणनीतिक नीति स्मार्ट पावर का उदाहरण 

फैसला पाकिस्तान के हाथ में है कि उसे इतिहास व भूगोल का हिस्सा बने रहना है या नहीं  - जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 

दिल्ली - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज 

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नई रणनीतिक नीति स्मार्ट पावर का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने गहराई तक हमला किया है। फिर जानबूझकर रुक गया। यह नियंत्रित संयम और रणनीतिक समझदारी का नया मॉडल है।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज द्वारा आयोजित सिक्योरिटी टू प्रॉस्पोरिटी सेमिनार को संबोधित करते हुए बात कही है। उन्होंने साफ किया है कि 6 और 7 मई 2025 की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया है। सिर्फ 22 मिनट के स्टीक ऑपरेशनल विंडो में भारत ने सैन्य स्टीकता सूचना, नियंत्रण, कूटनीतिक संदेश और आर्थिक संकल्प को एक साथ दिखाया है।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत ने आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त किया है। पाकिस्तान की पुरानी रणनीतिक छूट को तोड़ा और फिर जानबूझकर रुक गया है। ऑपरेशन शुरु होने के 88 घंटे बाद लिया गया है। यह फैसला जानबूझकर लिया गया है। उन्होंने इसे स्मार्ट पावर बताया है। इसका मतलब है सही समय पर सही हथियार का इस्तेमाल करना और सैन्य कार्रवाई को रणनीतिक लाभ में बदलना है।

आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी कि यदि वह आतंकवादियों को शरण देना जारी रखेगा तो उसे फैसला करना होगा कि वह इतिहास और भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या नहीं। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नई सोच का प्रतीक बताया जा रहा है। इसमें गहराई तक हमला किया गया है। आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया है लेकिन अनावश्यक जंग को फैलाया नहीं। आर्मी चीफ के अनुसार, रुकना भी उतना ही जरुरी था जितना हमला करना। यह दर्शाता है कि भारत अब सिर्फ सैन्य शक्ति नहीं बल्कि स्मार्ट और नियंत्रित शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है।

जनरल द्विवेदी ने विश्व की मौजूदा स्थिति का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में अव्यवस्था अविश्वास और गठबंधनों में विभाजन बढ़ रहा है। 1992 में फुकुयामा ने एंड ऑफ हिस्ट्री की बात की थी। समृद्धि से शक्ति की राजनीति खत्म हो जाएगी लेकिन उल्टा हुआ है। आज शक्ति की राजनीति समृद्धि को नए सिरे से संगठित कर रही है।

भारत ने इस जटिल दुनिया में स्मार्ट पॉवर को अपना रणनीतिक टेम्प्लेट बनाया है। इस नई नीति के अंतर्गत भारत अब पूर्ण युद्ध की जगह टारगेटेड, स्टीक और सीमित कार्रवाई पर जोर दे रहा है। ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है जहां भारत ने अपनी क्षमता दिखाई और फिर रणनीतिक रुप से रुककर दुनिया का संदेश दिया है।

सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि वे ऑपरेशन सिंदूर अब भी तैयार है। इसका मतलब है कि भारत की सेनाएं पूरी सतर्कता और तैयारी के साथ खड़ी है।

Published on: 20 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111