Tuesday, 9 June 2026
नवांशहर खिलाड़ी की सरे बाजार गोली मार कर हत्या

नवांशहर खिलाड़ी की सरे बाजार गोली मार कर हत्या

खिलाड़ी की सरे बाजार गोली मार कर हत्या 

दो बहनों का इकलौता भाई था निशान सिंह 

नवांशहर  - एस एन एन 

स्थानीय धर्मगीर मन्दिर के पास एक खिलाड़ी की सरेआम बाजार में गोली मारकर हत्या करने की खबर है। मृतक की पहचान निशान सिंह उर्फ मोनी सुपुत्र सुरजीत सिंह निवासी घुमर औड़ के रूप में हूई। 

मौके पर पहूंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। बाजार में गोली चलने की घटना को लेकर भगदड़ मच गई और एकदम दहशत का माहौल बन गया।

निशान सिंह दो बहनों का इकलौता भाई है जबकि उसके एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। निशान की मृत्य से परिवार में शोक है और लोगो में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निशान मन्दिर के पास अपने मोटरसाइकिल पर खड़ था और बस स्टैंड की ओर जा रहा था। तभी नकाबपोश आरोपी वहां पर आये और गोलियां चलानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 7 -8 गोलियां निशान को लगी और वह सड़क पर ही गिर गया। उसे तत्काल नजदीक प्राइवेट अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

निशान के करीबी रिश्तेदार अशोक कुमार ने बताया कि 2025 में भी निशान पर कातिलाना हमला हुआ था और तब इसकी बाजू टूट गई थी। उन्होने बताया कि निशान  अभी अविवाहित है और उसकी शादी होने वाली थी। अशोक ने कहा कि निशान एक खिलाड़ी था और पिछले कुछ  वर्षों में कई विदेश यात्राऐं कर चुका है।

पुलिस प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहूंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहयोग लिया जा रहा है जबकि नजदीक के सी सी टी वी भी खंगाले जा रहे है। उनका मानना है कि शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

Published on: 31 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111