नवजोत कौर सिद्धू पटियाला शहरी से 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी
मैं समाज सेविका हूं राजनेता नहीं - नवजोत कौर
चण्डीगढ़ - बो बी आई टी डेस्क
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कोर ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कि वह पटियाला शहरी से 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक नवजोत कौर सिद्धू ने पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि वह अपनी नवगठित भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि इससे पहले उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं तीन साल की उम्र से ही सामाजिक कार्यों के लिए घर से बाहर जाती थी। मैं एक समाजसेवी हूं, राजनेता नहीं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह एहसास हुआ कि कोई भी पार्टी पंजाब के लिए कुछ नहीं कर रही है, तब भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी सामने आई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे 117 विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी है और मैं लोगों के बीच जाकर यह काम कर रहा हूं।