नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी
चण्डीगढ़ - राजनितिक ब्यूरो
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने नई राजनीतिक पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' बनाने का ऐलान किया है। भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच यह बड़ा कदम माना जा रहा है.। उनका कहा कि पार्टी देशभर में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम करेगी।
उन्होनें अपने इस कदम को पंजाब की पुरानी पहचान वापिस दिलाना है। वह हमेशा पंजाब के हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे है।
कांग्रेस से निष्कासन के बाद सिदधू दम्पतिा का भाजपा में शामिल होने की अटकलों का बाजार काफी गर्म था। इसी बीच डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' के गठन की घोषणाघोषणा है।
डा॰ नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर नया विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया गया है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश और लोगों की सेवा करना है तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।