Thursday, 13 August 2026
नांदेड गुरुद्वारा साहिब के बाहर सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला

नांदेड गुरुद्वारा साहिब के बाहर सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला

नांदेड गुरुद्वारा साहिब के बाहर सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला 

नांदेड - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

गुरुद्वारा साहिब के बाहर शिरोमणि अकाली दल के चीफ और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। निहंग के भेष में आए एक हमलावर ने उन पर कृपाण से वार किया है,हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट लगी, जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे भी घायल हो गए। पुलिस ने हमले के आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसकी पहचान जसपाल सिंह के तौर पर हुई है।

गौर हो कि पंजाब के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखवीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है। वह अपने परिवार के साथ तख्त श्री हुजूर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान निहंग के भेष में आए एक शख्स ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद सुखवीर बादल के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को काबू  कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं नांदेड पुलिस ने आरोपी हमलावर को हिरासत में ले लिया है. वरिष्‍ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हमलावर से पूछताछ की जा रही है.

Published on: 13 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111