Friday, 15 May 2026
नीट परीक्षा की नई डेट घोषित, अब नीट परीक्षा 21 जून को

नीट परीक्षा की नई डेट घोषित, अब नीट परीक्षा 21 जून को

नीट परीक्षा की नई डेट घोषित, अब नीट परीक्षा 21 जून को

नई दिल्ली - बिग बॉस इंडिया टूडे

नीट परीक्षा की नई तारीखें जारी हो गई हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट-री एग्जाम की नई डेट घोषित कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट कैंसिल होने के बाद लाखों स्टूडेंट्स निराश और नाराज थे। पेपर कैंसिल होने के बाद उनके दिमाग में एक ही सवाल बार-बार आ रहा था कि अब नीट की परीक्षा फिर से कब होगी।

 एनटीए नीट का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित करेगा।  भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद  नीट यू जी  का री-एग्जाम 21 जून, रविवार को आयोजित करने का शेड्यूल तय किया गया है। ऐसे में अब स्टूडेंट्स के पास फिर से परीक्षा की तैयारी करने का एक महीने से ज्यादा का समय है। परीक्षा के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे। इस बार पेपर को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजार किए जाएंगे।

Published on: 15 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111