Tuesday, 9 June 2026
नीट पेपर लीक होने की वजह से आत्महत्या करने वाली छात्र को कब मिलेगा न्याय

नीट पेपर लीक होने की वजह से आत्महत्या करने वाली छात्र को कब मिलेगा न्याय

नीट पेपर लीक होने की वजह से आत्महत्या करने वाली छात्र को कब मिलेगा न्याय 

शिक्षा माफिया खत्म होना चाहिए  - केजरीवाल 

नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे

नीट पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पेपर लीक की वजह से एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

केजरीवाल ने लिखा कि छात्रा के परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए 3 लाख रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन नीट पेपर लीक से वह इतनी निराश हो गई कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अपने सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा, “मम्मी-पापा, मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है।”

इस घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या केवल दोबारा परीक्षा कराना ही न्याय है। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा जमाए बैठे शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

आप प्रमुख ने  कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कई छात्र मानसिक दबाव में आ चुके हैं और अनेक बच्चों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन बच्चों की मौत का न्याय आखिर कब मिलेगा और शिक्षा माफिया पर निर्णायक कार्रवाई कब की जाएगी। नीट पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है, जहां विपक्ष सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है।

Published on: 04 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111