Thursday, 14 May 2026
नीट की परीक्षा रद्द होने पर सिद्धार्थ द्वारा आत्महत्या करने का मामला

नीट की परीक्षा रद्द होने पर सिद्धार्थ द्वारा आत्महत्या करने का मामला

नीट की परीक्षा रद्द होने पर सिद्धार्थ द्वारा आत्महत्या करने का मामला

युवाओं को घबराने की जरूरत नहीं,युवा देश का भविष्य व उम्मीद  - केजरीवाल 

नई दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले 17 वर्षीय सिद्धार्थ हेगड़े के घर पहुंचे। इस दौरान परिवार से मिलकर दुख सांझा किया है। वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुुए कहा कि नीट परीक्षा रद्द होने से आहत होकर गोवा के 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या कर लेना बेहद दुखद है। युवाओं को ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए,युवा देश की उम्मीद व भविष्य हैं।

हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे। इसके बाद कहा कि नीट परीक्षा अगर इसी तरह हर साल रद्द हो रही है तो जाहिर तौर पर इन पेपर लीक में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। जिसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।

नीट पेपर लीक होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यू जी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके पेपर लीक होने को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद एन टी ए ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। एजेंसी ने जारी बयान में कहा कि नीट यं जी परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

Published on: 14 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111