निशांत कुमार ने पटना से शुरू की ‘सद्भाव यात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री व पिता नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद
पटना - बी बी आई टी ब्यूरो
पश्चिम चंपारण की पावन धरा से प्रारंभ होने वाली ‘सद्भाव यात्रा’ के पहले दिन रविवार (3 मई) को निशांत कुमार ने पटना में पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद प्राप्त किया. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार आज से बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं.
निशांत कुमार की यात्रा जदयू प्रदेश कार्यालय पटना से शुरू हो चुकी है. उनकी यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होगी. इस दौरान वह रथ से निकले हैं. जिस रथ से निशांत कुमार निकले हैं उसका नाम निश्चय रथ रखा गया है. निशांत कुमार के साथ उनके रथ पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार मौजूद हैं.