पंजाब सरकार युद्ध नशों के विरुद्ध
नशा तस्कर से 505 ग्राम हेरोइन व मारुति कार बरामद
मोगाा - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ मोगा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन तथा एक मारुति कार बरामद की है। मामले की जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी नामजद किया गया है।
डीएसपी बाघा पुराना जसविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि माननीय डीजीपी पंजाब, आईजी फरीदकोट रेंज तथा एसएसपी मोगा के दिशा-निर्देशों पर जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एसआई सतनाम सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ बाघा पुराना के मुख्य बस स्टैंड के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर जैसिंह वाला रोड पर गांव गिल के समीप नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान करणवीर सिंह उर्फ करण, निवासी बड़ा घर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन तथा एक मारुति कार बरामद की गई।
डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर हरदीप सिंह, निवासी संधा सिंह वाला, को भी इस मामले में नामजद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की बरामदगी की जा सके।
इस संबंध में थाना बाघा पुराना में एफआईआर नंबर 178, दिनांक 26 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।