Wednesday, 10 June 2026
नरेन्द्र मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

जवाहर लाल नेहरू के 4398 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा

आज शाम एन डी ए में शामिल दलों को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

नरेंद्र मोदी ने 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के पास था। वे 4398 दिनों तक इस पद रहे। मोदी का पीएम के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है।

दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे।

इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई। संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना। इसके बाद नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बुधवार को आज दोपहर 3 बजे एनडीए की अहम बैठक होगी। भारत मंडपम में होने वाली बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे।

बैठक में मोदी के इस रिकॉर्ड पर बधाई प्रस्ताव पारित होगा। इसके साथ ही ‘विकसित भारत-2047’ के रोडमैप, केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास परियोजनाओं, ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

Published on: 10 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111