Tuesday, 9 June 2026
निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत -  कई  मजदूर घायल, राहत कार्य जारी

निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत - कई मजदूर घायल, राहत कार्य जारी

निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत

 कई  मजदूर घायल,राहत कार्य जारी

उत्तर प्रदेश ( हमीरपुर) बी बी आई  टी डेस्क

बेतवा नदी पर लालपुर एरिया के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव के बीच बन रहे करीब एक किलोमीटर लंबे पुल का एक हिस्सा देर रात अचानक ढह गया। हादसे में मलबे में दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर पिलर के पास फंस गए हैं और गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के समय सभी मजदूर पुल के उसी हिस्से में सो रहे थे। तेज आंधी और बारिश के दौरान स्लैब गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी टीम भी राहत कार्य में जुटने के लिए रवाना हो गई है।जानकारी के अनुसार, इस पुल का निर्माण राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयासों से स्वीकृत परियोजना के तहत कराया जा रहा था। मृतकों में बांदा और हमीरपुर जनपद के मजदूर शामिल हैं।

Published on: 29 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111