Monday, 11 May 2026
नूरमहल रोड़  - चलती वरना कार में लगी आग

नूरमहल रोड़  - चलती वरना कार में लगी आग

नूरमहल रोड़  - चलती वरना कार में लगी आग 

नूरमहल - एस एन एन

 नकोदर के नूरमहल रोड पर सड़क पर चलती वरना कार में आग लगने की खबर है। मीरपुर गांव के पास हुए हादसे में देखते ही देखते कार आग भड़क उठी और कार को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार मीरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

आग लगने के दौरान कार चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे जानी नुकसान होने से बच गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार कोट बादल खान के निवासी जिम्मी सिंह, जो वर्तमान में नकोदर में रहते हैं,अपनी वरना कार में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल से बच्चे को लेने जा रहे थे। जैसे ही वह मीरपुर गांव के पास पहुंचे, कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण एक तार से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जिस वक्त कार धू-धू कर जलने लगी, वह पेट्रोल पंप के बिल्कुल सामने थी। पंप पर काम कर रहे मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक जिम्मी सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी।

Published on: 11 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111