निर्जला एकादशी पर माता चिंतपूरणी मन्दिर में ठंडे व मीठे जल की छबील
जालन्धर - माता चिंतापूरणी मन्दिर की ओर से गुरू नानक पुरा मेन मार्कीट में निर्जला एकादशी के संदर्भ में ठंडे व मीठे जल की छबील लगाई गई। पण्डित रामानुज मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी में ठंडा व मीठा जल पिला कर हम पुण्य के भागीदार तो बनते ही है जबकि हिन्दू धर्म, संस्कति व धार्मिक अनुष्ठान करने से हमारे पितृ प्रसन्न व शांत होते है। जिससे घर परिवार में सुख शांति व समृद्धि मिलती है।