Wednesday, 24 June 2026
नानक पुरा बी 67 ए रेलवे फाटक रेलवे ओवर ब्रिज

नानक पुरा बी 67 ए रेलवे फाटक रेलवे ओवर ब्रिज

नानक पुरा बी 67 ए रेलवे फाटक रेलवे ओवर ब्रिज उद्घाटन से पहले ही मनोरंजन कालिया की हालत बिगड़ी अस्पताल में करवाया भर्ती काफी दिनों से अस्वस्थ थे कालिया जालन्धर - एस एन एन गुरू नानक पुरा बी 67 ए रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के शिलान्यास से कुछ समय पूर्व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तत्काल नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उस समय श्री कालिया पत्रकारों से बात कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनोरंजन कालिया को मामूली हार्ट अटैक आये है और डाक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेशक चिंताजनक है लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। मनोरंजन कालिया जालन्धर केन्द्रीय विधानसभा का नेतृत्व करते है और वह पूर्व पंजाब प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके है।मनोरंजन कालिया भाजपा के पुराने व दमदार नेता है। केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गुरू नानक पुरा बी 67 ए का आज शिलान्यास करने आ रहे थे। उसी संदर्भ में मनोरंजन कालिया सहित कई भाजपा नेता समारोह स्थल पर उपस्थित हुए थे।

Published on: 24 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111