नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली - बी बी आई टी न्यूज
नई दिल्ली जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का पहला धरना-प्रदर्शन सफल रहा। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके कल ही अमेरिका से सीधे दिल्ली पहुंचे थे।
जंतर-मंतर पर भारी संख्या में युवा पहुंचे हुए थे और उन्होने संयुक्त रूप से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। गौर हो कि पिछले नीट यूजी 2026 का पेपर केन्द्रीय सरकार की नालायकी के कारण लीक हो गया था,जिस पर लाखों युवाओं का कैरियर जुड़ा हुआ था। नीट पेपर लीक होने के कारण कई युवाओं के सुपने अधंरे रह गए। नीट पेपर के लीक होने से देश के एक नौजवान जो कि देश का भविष्य था आत्महत्या कर ली थी। इसी कारण शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की जा रही है।
युवाओं ने इस कार्यप्रणाली के लिए सरकार को दोषी ठहराया और खुल कर केन्द्रीय की भाजपा सरकार विरुद्ध नारे लगाए।