Sunday, 9 August 2026
नई दिल्ली- अमृतसर एयर इण्डिया की फ्लाइट रूट भटकी,पाकिस्तान एरिया में पहुंची

नई दिल्ली- अमृतसर एयर इण्डिया की फ्लाइट रूट भटकी,पाकिस्तान एरिया में पहुंची

नई दिल्ली- अमृतसर एयर इण्डिया की फ्लाइट रूट भटकी,पाकिस्तान एरिया में पहुंची

अमृतसर।/ नई दिल्ली :- बिग बॉस इण्डिया टूडे

नई दिल्ली से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की एक यात्री उड़ान उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब वह अपने निर्धारित मार्ग से भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई।

 तकनीकी खराबी के कारण हुई इस घटना के बाद पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक कंट्रोल अथॉरिटी ने विमान को चेतावनी दी, जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र की ओर मोड़ दिया। इस पूरी घटना के चलते यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की एयरबस AI-321 विमान दिल्ली एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था। विमान अपने निर्धारित समय से लगभग तीन मिनट देरी से उड़ा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी समस्या आने की बात सामने आई, जिसके कारण यह अपने निर्धारित रूट से भटक गया और पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गया।

सूत्रों के मुताबिक, विमान के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी तब मिली जब वहां की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की ओर से विमान को चेतावनी संदेश भेजे गए। चेतावनी मिलते ही पायलट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विमान का मार्ग बदला और यू-टर्न लेकर वापस भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। विमान को रास्ता भटकने और वापस लौटने की प्रक्रिया में काफी समय लग गया। जब विमान दोबारा अमृतसर पहुंचा तो एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बढ़ चुका था। ऐसे में विमान को तत्काल लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी।

बताया जा रहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच समन्वय के बाद विमान को वापस दिल्ली लौटने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा और वहां उसकी लैंडिंग करवाई गई।

करीब दो घंटे बाद विमान को फिर से अमृतसर के लिए उड़ान भरने की अनुमति मिली। इसके बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी और सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

Published on: 24 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111