Tuesday, 9 June 2026
नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सर्वोपरि  - सुप्रीम कोर्ट

नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सर्वोपरि  - सुप्रीम कोर्ट

नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सर्वोपरि  - सुप्रीम कोर्ट

जालन्धर- - जसविन्द्र सिंह धीरज 

पंजाब में आवारा कुत्तों के कहर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सर्वोपरि  है। अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है और अपने पुराने निर्देशों को बरकरार रखा है।

 वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का सीएम भगवंत मान ने भी स्वागत किया और राज्य में मासूमों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खतरनाक और आवारा कुत्तों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाने की घोषणा भी की है।

हनी तलवंडी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ये आदेश नई क्रांति लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि हर माह जालंधर शहर में 15 - 20 लोग कुत्तो का शिकार हो रहे है। जबकि लोग रात के समय सैर को भी जाने से घबराते है। सुप्रीम कोर्ट ने अब जो नए आदेश जारी किए हैं उससे अब इन घटनाओं में रोकथाम होगी और कुत्तों की जनसंख्या में भी कमी आ सकती है।

 सुप्रीम कोर्ट के इस नये आदेश की जालन्धर की स्वागत किया है ,अब इस आदेश के चलते कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी आ सकती है और वह भी बिना डरे कहीं भी जा सकते हैं। 

Published on: 22 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111