Tuesday, 30 June 2026
नगर निगम पालमपुर  ●  राधा सूद को महापौर और नीलम मलिक को उप महापौर बनी

नगर निगम पालमपुर ● राधा सूद को महापौर और नीलम मलिक को उप महापौर बनी

नगर निगम पालमपुर महापौर व उप महापौर मिला

राधा सूद को महापौर और नीलम मलिक को उप महापौर बनी

पालमपुर - बिग  बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस समर्थित राधा सूद को महापौर और नीलम मलिक को उप महापौर चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस पार्षदों की बैठक में दोनों नामों पर सहमति बनी। इससे पहले विधायक आशीष बुटेल के आवास पर हुई बैठक में फैसला नहीं हो सका था। नगर निगम की 15 में से 11 सीटें जीतकर कांग्रेस पहले ही स्पष्ट बहुमत हासिल कर चुकी है।

नगर निगम पालमपुर को नया महापौर और उप महापौर मिल गया है। कांग्रेस समर्थित पार्षद राधा सूद को महापौर और नीलम मलिक को उप महापौर चुना गया। दोनों के नाम नगर निगम कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित कांग्रेस पार्षदों की बैठक में सर्वसम्मति से तय किए गए।

 इससे पहले विधायक आशीष बुटेल के आवास पर कांग्रेस पार्षदों की बैठक हुई थी, लेकिन उस दौरान किसी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम कार्यालय में दोबारा हुई बैठक में करीब 25 मिनट के भीतर महापौर और उप महापौर के नामों पर सहमति बन गई।

नगर निगम पालमपुर में कुल 15 वार्ड हैं, जिनमें से 11 वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने नगर निगम के शीर्ष दोनों पदों पर अपने समर्थित उम्मीदवारों को निर्वाचित कराया।

Published on: 30 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111