नगर निगम जालंधर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पूरी तरह वचनबद्ध - मेयर विनीत धीर
जालन्धर - एस एन एन
शहर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जालंधर के मेयर वनीत धीर ने सोडल अंडरब्रिज क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेयर वनीत धीर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को तय मानकों के अनुसार पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना और यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू एवं सुरक्षित बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। नगर निगम जालंधर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।