Tuesday, 9 June 2026
नगर निगम जालन्धर  - सफाई व्यवस्था चरमराई  - हड़ताल अवैध घोषित

नगर निगम जालन्धर - सफाई व्यवस्था चरमराई - हड़ताल अवैध घोषित

नगर निगम जालन्धर - सफाई व्यवस्था चरमराई - हड़ताल अवैध घोषित 

मेयर विनीत धीर ने हडताल पर गए मुलाजिमों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

जालन्धर  - एस एन एन

 जालंधर शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगर निगम की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के लिए मेयर वनीत धीर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मेयर वनीत धीर के निर्देशों के बाद नगर निगम प्रशासन ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। कमिश्नर संदीप ऋषि ने स्वास्थ्य शाखा को पत्र लिखकर सभी गैरहाजिर कर्मचारियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस पत्र के अनुसार कुछ कर्मचारी 22 मई 2026 से अवैध रूप से हड़ताल पर हैं, जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने अपने पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य शाखा के अंतर्गत आने वाले सभी कच्चे और पक्के कर्मचारियों की पूरी सूची 29 मई 2026 तक उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई के बाद अवैध हड़ताल पर गए कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

नगर निगम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रशासन अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है और गैरहाजिर पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जनता को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है

Published on: 27 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111