नागरा फाटक के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर जनता के लिए परेशानी
शहर को स्वच्छ बनाए रखा नगर-निगम की नैतिक जिम्मेदारी
जालनधर - एस एन एन
शहर के व्यस्ततम मार्गों नागरा फाटक के समीप मुख्य सड़क किनारे फैला कूड़े का बड़ा ढेर स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़क किनारे जमा कचरे के कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी ट्रेन गुजरने के दौरान नागरा फाटक बंद होता है, तो वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को मजबूरन इसी कूड़े के ढेर के पास खड़ा रहना पड़ता है। फाटक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के दौरान बदबू इतनी अधिक होती है कि लोगों का वहां कुछ मिनट रुकना भी मुश्किल हो जाता है और बिमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
सड़क किनारे पड़े कचरे में सड़ता हुआ भोजन, प्लास्टिक और अन्य गीला कचरा शामिल है, जिससे उठने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। इसके अलावा गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि यहां से कूड़े का नियमित और स्थायी उठान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।