लुधियाना में बम धमकी से हड़कंप
मेयर ऑफिस और दिलजीत दोसांझ के घर को उड़ाने की धमकी
लुधियाना - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज
उस समय हडकंप मच गया जब नगर निगम अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में मेयर ऑफिस और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी में दोपहर और रात के समय का भी जिक्र किया गया है।
इसके बाद पुलिस और साइबर सेल अलर्ट पर आ गई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।