पंजाब में महिलाओ के लिए "मावां धीयां सत्कार योजना" की शुरुआत
14 अप्रैल को आदमपुर से औपचारिक घोषणा करेंगे भगवंत मान
चण्डीगढ़ - ब्यूरो चीफ
पंजाब में महिलाओ के लिए ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ की शुरूआत होने जा रही है। जिसकी औपचारिक घोषणा 14 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आदमपुर की रैली में करने जा रहे है। जिसके तहत पंजाब की रिजर्व क्षेणी की महिलाओ को 1500 रुपए मासिक व जनरल क्षेणी की महिलाओ को 1000 रूपए मासिक मिलेगे। जिसके लिए उक्त महिला का पंजाब का आधार कार्ड व वोटर कार्ड होना अनिवार्य होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के आधार कार्ड व वोटर कार्ड को लेकर ही रजिस्ट्रेशन होगी।
गौर हो कि आम आदमी पार्ट ने 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में महिलाओ को विशेष पेन्शन देने की घोषणा की थी,लेकिन अब सत्ता प्राप्ति के 4 वर्ष बीत जाने व 2027 को पंजाब में होने वाले अगामी विधानसभा को देखते हुए मान सरकार ने महिला वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है।
योजना पहले चरण में मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट जिलों में की जाएगी। इन जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोटकपूरा को प्रारंभिक तौर पर चुना गया है। पहले यह योजना 13 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।
इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 मासिक व रिजर्व वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह मिलेंगे। इस योजना की घोषणा 8 मार्च को बजट के दौरान की गई थी।
रजिस्ट्रेशन आंगनबाड़ी केंद्रों और सेवा केंद्रों पर मुफ्त में किया जाएगा। इसके लिए पंजाब का आधार कार्ड और वोटर आईडी होना अनिवार्य है। योजना की राशि लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाएगी। यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पहले मिली सहायता राशि वापस नहीं ली जाएगी, लेकिन आगे की किस्तें जारी नहीं होंगी।