देश में 7 और बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर काम शुरू होगा
दिल्ली से 2 घंटे में लखनऊ, 3 घंटे में वाराणसी और 6 घंटे में सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन में होगा सफर
मध्यम वर्गीय परिवारों की सवारी बनेगी बुलेट ट्रेन - रेलमंत्री
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुम्बई से अहमदाबाद की दूरी महज एक घंटे की होने वाली है। पतरकारों से बात करते हुए रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है.बुलेट ट्रेन की सवारी मिडिल क्लास की सवारी बनेगी। आने वाले दिनों में देश में 7 और बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर काम शुरू होगा।
रेल मंत्री ने बताया कि मुबंई-अहमदाबाद बुलेटट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद तक पहुंचने में 1 घंटा 57 मिनट लगेंगे। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर अलग-अलग सेक्शन में तैयार हो रहा है। पहला सेक्शन सूरत से बिलीमोरा का काम इसी साल दिसंबर में पूरा हो जाएगा और अगले साल अगस्त में इसका उद्घाटन हो जाएगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश के मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए निजी कार से सफर करना मुश्किल है। इसलिए बजट में ट्रांसपोर्टेशन होना बहुत जरूरी है। ऐसे में बुलेट ट्रेन सबसे सुलभ माध्यम बनेगा। बुलेट ट्रेन की सवारी मध्यम वर्ग की सवारी बनेगी। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का सफर बजट में ही होगा और जल्द ही इसका किराया भी जारी किया जाएगा।.