मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी
लोकायुक्त की टीम ने बिजली विभाग के जेई व लाईनमैन को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नया कनेक्शन लगाने के इवज में मांगी गई थी रिश्वत
जबलपुर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है और लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त टीम रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ रही है। लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं।
जबलपुर जिले के कटंगी में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।जबलपुर के कटंगी में स्थित कनिष्ठ-सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर और लाइन मैन को लोकायुक्त की विशेष टीम ने 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने स्थाई बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगी थी।
कनिष्ठ-सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी के सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमेन धनेश कुमार शुक्ला को लोकायुक्त टीम ने 12 हजार रूपयों की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया। रिश्वत की यह राशि स्थाई कनेक्शन देने के लिए ली जा रही थी। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त कर ली है।