मानसा नगर कौंसिल चुनावों में आप विधायक और भाजपा नेताओं में तीखी बहस
मानसा - बी बी आई टी डेस्क
नगर कौंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 19 के एक पोलिंग बूथ पर आम आदमी पार्टी के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को हटाना पड़ा और माहौल शांत कराया गया।
यह घटना वार्ड नंबर 19 में उस समय हुई जब विधायक डॉ. विजय सिंगला पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वहीं भाजपा का जिला नेतृत्व भी मौजूद था। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जिससे स्थिति बिगड़ गई।