Saturday, 27 June 2026
मानसा में रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी के कार्यकाल में विजिलेंस की छापेमारी

मानसा में रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी के कार्यकाल में विजिलेंस की छापेमारी

मानसा में रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी के कार्यकाल में विजिलेंस की छापेमारी

मानसा:- बी बी आई टी डेस्क 

पंजा में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने आरटीओ कार्यालय में अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से ‘काऊ सेस’ से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की जांच के लिए की गई थी। हालांकि, आरटीओ, डीटीओ और एसएसओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के अवकाश पर होने के कारण टीम को पूरी तरह से दस्तावेजों की विस्तृत जांच करने में कठिनाई हुई।

विजिलेंस टीम ने मौके पर मौजूद रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की।

विजिलेंस के डीएसपी संदीप सिंह ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई है और मुख्य फोकस ‘काऊ सेस’ रिकॉर्ड की गहन जांच पर है।

एजेंटों की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन यदि भविष्य में कोई संदिग्ध भूमिका सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने आरटीओ कार्यालय को निर्देश दिए हैं कि संबंधित रिकॉर्ड जल्द से जल्द विजिलेंस टीम को उपलब्ध कराया जाए, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

Published on: 27 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111