मनप्रीत सिंह अयाली 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' में हुए शामिल
अमृतसर - बी बी आई टी डेस्क
पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर है कि मनप्रीत सिंह अयाली आज अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के दाखा हलके से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली आज अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब थड़ा साहिब पाठशाही छठी में अरदास करने के बाद चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मनप्रीत सिंह अयाली का अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होना पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। मनप्रीत सिंह अयाली खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पार्टी में शामिल हुए है।