मनी लांड्रिंग मामला - ई डी ने संदीप कुमार व हरशरण कौर त्रेहन से घण्टों पूछताछ
जालन्धर - नूपुर
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर संदीप कुमार को तलब किया है। उन्हें जरूरी रिकॉर्ड के साथ जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। ईडी ऑफिस में संदीप कुमार का स्टाफ पहले पहुंचा था और उनके हाथों में कई फाइले थे। सूत्र बताते हैं कि ईडी ने संदीप कुमार से कई घंटे पूछताछ की।
ईडी के रिमांड पर चल रहे केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की कंपनी को 1.96 करोड़ की बैंक गांरटी के मामले को लेकर आरोप के दायरे में आई पावरकॉम की डायरेक्टर (कॉमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन से भी 7 घंटे पूछताछ की गई।
दोनों अधिकारी ईडी दफ्तर पहुंचे थे और देर शाम तक पूछताछ की गई। दूसरी ओर पॉवरकॉम की महिला अधिकारी त्रेहन से भी सवाल जबाव किए गए। त्रेहन ने जांच से जुड़े सभी दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं। ईडी ने उसकी पर्सनल डिटेल के साथ-साथ बैंक खाते जुटाएं हैं।
दूसरी ओर गमाडा के संदीप कुमार ने न्यू चंडीगढ़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़े दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं। लेकिन वह पूरी नहीं थे। ईडी को शक है कि एक बड़े फायदे के लिए बिल्डरों व सफेदपोशों के साथ मिलकर एक बड़ा खेल खेला गया है। संदीप पूछताछ में दावा करते हुए कि सब कुछ नियम के अनुसार हुआ है। लेकिन ईडी ने अपनी जांच से जुड़े तथ्य सामने रखे और ईडी को शक में कई ख़ामियाँ हैं।