मान भाजपा में शामिल
सुनील जाखड़ व नायब सिंह सैनी ने ज्वाईन करवाई पार्टी
चण्डीगढ़ - बी बी आई टी डेस्क
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिह मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंहसोमवार विधिवता भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई।
ज्ञान सिंह मान लंबे समय तक आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे और लोकसभा व विधानसभा चुनावों मेंमेंआप के इलैकशन इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह 2014 से 2022 तक संगरूर सांसद कार्यालय के प्रभारी भी रहे। भाजपा उनकी जॉइनिंग को मालवा क्षेत्र में संगठन की मजबूती के तौर पर देख रही है।