Saturday, 11 April 2026
ममता बनर्जी व हेमंत सोरेन साथ साथ, एकजुट होकर करेंगे चुनाव प्रचार

ममता बनर्जी व हेमंत सोरेन साथ साथ, एकजुट होकर करेंगे चुनाव प्रचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

हेमंत व कल्पना सोरेन तृणमूल कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार 

पश्चिम बंगाल  - बी बी आई टी नेटवर्क 

पश्चिम बंगाल चुनावों में ममता बनर्जी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का साथ मिलने से स्थिति मजबूत हो चुकी है। जबकि हेमंत और कल्पना सोरेन तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार भी करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन और स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के पक्ष में झारखंड मूल के रहने वाले वोटरों और आदिवासी समाज को एकजुट करने की रणनीति बनाई गई 

झारखंड मुक्ति मोर्चा सांसद विजय हांसदा ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी और झामुमो की ओर से समन्वय बनाकर चुनाव प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल पहले से ही आपस में सहयोग और समन्वय बनाकर आम लोगों की आवाज उठाते रहे है।

राजमहल के झामुमो सांसद विजय हांसदा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने नेताओं ने वोट के संवैधानिक ढांचा पर प्रहार किया है, उसे देखकर सभी लोग अचंभित हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो और टीएमसी की ओर से सदन के बाहर और सदन के अंदर लगातार इसके खिलाफ आवाज भी उठाया जाता रहा हैं।

सांसद विजय हांसदा ने कहा कि जिस तरह से असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शब्दों की अभिव्यक्ति और बयान में गिरावट देखने को मिला, वो काफी दुखद रहा, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया। चुनाव आयोग का ये रवैया हैरान करने वाला था।उधर, जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन समेत पार्टी के अन्य नेता तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार करने जाएंगे। लेकिन अभी चुनावी सभा के लिए रूपरेखा तय नहीं की गई है। टीएमसी नेताओं के बातचीत कर जेएमएम नेताओं के चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की पार्टी के बीच पहले से ही राजनीतिक समन्वय और सहयोग की भावना मजबूत रही है। वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा में भी हेमंत सोरेन के आग्रह पर टीएमसी की ओर से प्रत्याशी नहीं देकर इंडिया गठबंधन को सहयोग दिया गया था। बाद में सरकार बनने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी भी पहुंची थी।

 

Published on: 11 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111