मामूली विवाद को लेकर गोली चली,आरोपी गिरफ्तार जांच शुरू
चण्डीगढ़ - बी बी आई टी डेस्क
पंजाब की राजधानी चण्डीगढ़ में हादसा होते होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक जिनमें एक बाईक व दूसरा एक्टिवा पर सवार था। उनका रास्ते में एक दूसरे को साईड देने को लेकर आपस में बहस हो गई और बाद में झगड़े का रूप धारण कर गया।
उनमें एक युवक अपने घर चला गया और एक देसी पिस्तौल उठा लाया। उसने आते ही गोली चला दी,गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना की जानकारी मिलते ही सैक्टर 19 की इंचार्ज इंस्पैक्टर सरिता राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहूंची और एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सेक्टर 30 निवासी जयकिशन के रूप मे हूई। जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।