Thursday, 14 May 2026
मल्टीनेशनल और ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में कैमिस्ट ऐसोसिऐशन एकजुट

मल्टीनेशनल और ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में कैमिस्ट ऐसोसिऐशन एकजुट

होलसेल व रिटेल कैमिस्ट 20 मई को हड़ताल नहीं करेंगे - विशाल

अमृतसर - बी बी आई  टी डेस्क 

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। हाल ही में ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को देश भर में मेडिकल दुकानें बंद करने की चेतावनी दी थी। संस्था ने ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री रोकने, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले को लेकर अब मेडिकल मार्केट के रिटेल और होलसेल केमिस्टों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल देवराज ने कहा कि 20 मई को अमृतसर में कोई भी मेडिकल दुकान बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापार के बीच हर क्षेत्र में मुकाबला होता है और इस कारण दुकानें बंद करना कोई हल नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि दुकानें बंद कर दीं गईं तो इसका फायदा ऑनलाइन कंपनियों को होगा।

 इस मौके पर रिटेल विंग के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने कहा कि 20 मई को सभी होलसेल और रिटेल मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल और ऑनलाइन कंपनियों को जवाब देने के लिए केमिस्ट समुदाय एकजुट है। उन्होंने बताया कि उस दिन ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और डिस्काउंट भी दिए जाएँगे। वहीं होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदीप शर्मा ने कहा कि पंजाब भर के केमिस्टों से अपील की गई है कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए मेडिकल स्टोर खुले रखे जाएं।

Published on: 14 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111