उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्र भक्ति का अनूठा प्रेम
जम्मू-कश्मीर - ब्यूरो चीफ
कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उमर का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल सीएम उमर हाल ही में एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उद्घाटन के लिए जो रिबन लगाया गया था, वह भारतीय तिरंगे के रंगों जैसा था। जैसे ही वो कैंची लेकर आगे बढ़े तो उनकी नजर रिबन के रंगों पर पड़ी। राष्ट्रध्वज के प्रतीकात्मक रंगों को 'काटने' के बजाय उन्होंने तुरंत अपनी कैंची रोक दी और इसे काटने से साफ मना कर दिया।
उमर अब्दुल्ला ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस रिबन को काटा न जाए। उन्होंने आदेश दिया कि इसे बेहद सम्मान के साथ खोलकर फोल्ड किया जाए। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री उमर के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस देशभक्ति का एक अनूठा उदाहरण मान रहे हैं। हर्ष कुमार नाम के यूजर ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है